ms word home tab in hindi,ms word home tab,home tab in ms word 2007,home tab,ms word tutorial,ms word 2013 home tab in urdu,home tab in ms word


इस पोस्ट में हम आपको MS WORD HOME TAB के बारे में बताएंगे | MS WORD के HOME TAB को ALT+H दबाकर सक्रिय कर सकते हैं |
HOME TAB को कई Group में बाँटा गया हैं | प्रत्येक Group में अलग अलग Commands होती हैं जिनका कार्य अलग अलग होता हैं | आप इन Commands का प्रयोग माउस का प्रयोग करके कर सकते हो या फिर शॉर्टकट Commands का प्रयोग करके कर सकते हो |

 Home Tab के Group के नाम और उनके कार्य |

Home Tab में कुल 5 Group होते हैं | इन सभी Group का नाम इस प्रकार हैं |
  1. Clipborad
  2. Font
  3. Paragraph
  4. Styles
  5. Editing

आप Home Tab के Group को तो जान चुके हो | अब आपको प्रत्येक Group के कार्य के बारे में बताते हैं |

Clipboard

Clipboard Group का प्रयोग MS Word में चुने हुए टेक्स्ट को Cut, Copy और Paste करने के लिए किया जाता हैं | आप इन सभी Commands का प्रयोग दिए हुए Icon पर माउस की सहायता से क्लिक कर के कर सकते हो या फिर Text को सिलेक्ट करने बाद Shortcut Keys का उपयोग करके भी कर सकते हो | सिलेक्ट किये हुए Text को Cut करने के लिए CTRL+X Shortcut Key का उपयोग करके सकते हैं | सिलेक्ट किये हुए Text को Copy करने के लिए CTRL+C Shortcut Key का उपयोग करके सकते हैं | Paste Command का उपयोग हमेशा किसी भी Text को Cut या Copy करने के बाद ही किया जाता हैं और उसके लिए CTRL+V Shortcut Key का उपयोग किया जाता हैं |

Font

Font Group में बहुत सी अलग अलग प्रकार की Commands होती हैं जैसे Bold, Italic, Underline, Strikethrough, SuperScript, SubScript, Change Case, Text Highlight Color, Font Color, Font Face, Font Size, Grow Font, Shrink Font, Clear Formatting. इन सभी Commands का अपना एक विशेष कार्य होता हैं |

Font Group, font group,font,ms word font group,grow font,font color,shrink font,font group in ms word,ms word 2007,font group command in ms word,ms word font style,font size,font style,microsoft word (software),font group in microsot word 2007,home tab font group,ms word 2010 font style,how to use font group,grow font in ms word,how to shrink font in ms word


Bold :- सिलेक्ट किये Text को Normal Text से Dark दिखाने के लिए Bold यानि B Command का उपयोग किया जाता हैं | हम CTRL+B Shortcut Key का उपयोग करके भी सिलेक्ट किये हुए Text को Bold कर सकते हैं |

Italic :- सिलेक्ट किये Text को Normal Text से थोडा सा टेडा दिखाने के लिए Italic यानि I Command का उपयोग किया जाता हैं | हम CTRL+I Shortcut Key का उपयोग करके भी सिलेक्ट किये हुए Text को Italic कर सकते हैं |

Underline :- सिलेक्ट किये Text के नीचे लाइन लगाने के लिए Underline यानि U Command का उपयोग किया जाता हैं | हम CTRL+U Shortcut Key का उपयोग करके भी सिलेक्ट किये हुए Text के नीचे लाइन लगा सकते हैं |

Strikethrough :- सिलेक्ट किये हुए Text के Middle में लाइन लगाने के लिए Strikethrough यानि abc Command का उपयोग किया जाता हैं |

SubScript :-Text के थोडा सा नीचे नंबर लगाने के लिए SubScript यानि X2 Command का उपयोग किया जाता हैं | हम CTRL+= Shortcut Key का उपयोग करके भी सिलेक्ट किये हुए नंबर को Text के नीचे ले जा सकते हैं |

SuperScript :- Text के थोडा सा उप्पर नंबर लगाने के लिए SuperScript यानि X2 Command का उपयोग किया जाता हैं | हम CTRL+Shift++ Shortcut Key का उपयोग करके भी सिलेक्ट किये हुए नंबर को Text के उप्पर ले जा सकते हैं |

Font Face :- सिलेक्ट किये हुए Text का Style बदलने के लिए Font Face Command का उपयोग किया जाता हैं | हम CTRL+Shift+F Shortcut Key का उपयोग करके भी सिलेक्ट किये हुए Text का style बदल सकते हैं | Font Face कई प्रकार के होते हैं जैसे Arial, Arial Black, Times New Roman, Calibri(Body) आदि | सबसे ज्यादा Times New Roman का उपयोग किया जाता हैं |

Font Size :- सिलेक्ट किये Text का Size कम या ज्यादा करने के लिए Font Size Command का उपयोग किया जाता हैं | हम CTRL+Shift+P Shortcut Key का उपयोग करके भी सिलेक्ट किये हुए Text का Size कम या ज्यादा कर सकते हैं |

Grow Font :- सिलेक्ट किये Text को Current Size से बड़ा करने के लिए Grow Font Command का उपयोग किया जाता हैं | हम CTRL+> Shortcut Key का उपयोग करके भी सिलेक्ट किये हुए Text को Current Size से बड़ा कर सकते हैं |

Shrink Font :- सिलेक्ट किये Text को Current Size से छोटा करने के लिए Shrink Font Command का उपयोग किया जाता हैं | हम CTRL+< Shortcut Key का उपयोग करके भी सिलेक्ट किये हुए Text को Current Size से छोटा कर सकते हैं |

Font Color :- सिलेक्ट किये Text का रंग बदलने के लिए Font Color Command का उपयोग किया जाता हैं |

Text Highlighter Color का उपयोग सिलेक्ट किये हुए Text को Marked करने के लिए किया जाता हैं | जैसे हम किसी Highlighter pen से text को marked कर देते हैं |

Change Case Command में 5 प्रकार की अलग अलग Commands होती हैं जैसे Upper case, Lower case, Sentence Case,  Capitalize Each Word, Toggle case.

Upper Case Command का उपयोग सिलेक्ट किये हुए सभी Text को Capital करने के लिए किया जाता हैं |

lower case Command का उपयोग सिलेक्ट किये हुए सभी Text को Small करने के लिए किया जाता हैं |

Sentence Case का उपयोग वाक्य के पहले अक्षर को Capital करने के लिए किया जाता हैं |
Capitalize Each Word का उपयोग वाक्य के सभी शब्दों का पहला अक्षर Capital करने के लिए किया जाता हैं |

Toggle Case का उपयोग Capital Letter को Small और Small Letter को capital Letter में करने के लिए किया जाता हैं |

Clear Formatting का उपयोग किसी भी प्रकार की की हुई formatting को खत्म करने के लिए किया जाता हैं |

Paragraph

Home Tab के Paragraph Group में भी अलग अलग प्रकार की Commands होती हैं जिनका कार्य अलग अलग होता हैं |
Alignment :- Alignment 4 प्रकार की होती हैं जैसे Left Alignment, Right Alignment, Center Alignment, Justify | Left Alignment का उपयोग करके आप सिलेक्ट किये हुए Paragraph की सभी Lines को Left Side से एक बराबर कर सकते हो | Left Alignment की Shortcut Command CTRL+L होती हैं | Right Alignment का उपयोग करके आप सिलेक्ट किये हुए Paragraph की सभी Lines को Right Side से एक बराबर कर सकते हो | Right Alignment की Shortcut Command CTRL+R होती हैं | Center Alignment का उपयोग करके आप सिलेक्ट किये हुए Paragraph की सभी Lines को Center से एक बराबर कर सकते हो | Center Alignment की Shortcut Command CTRL+E होती हैं | Justify Alignment का उपयोग करके आप सिलेक्ट किये हुए Paragraph की सभी Lines को Left Side और Right Side दोनों तरफ से एक बराबर कर सकते हो | Justify Alignment की Shortcut Command CTRL+J होती हैं |

Bullets :- इस Command की सहायता से हम सिलेक्ट किये हुए Text को Bullets की Form में लिख सकते हैं जैसे Circle, Square, Rectangle, Star, Arrow etc

Number List :- इस Command की सहायता से हम सिलेक्ट किये हुए Text को counting में दिखा सकते हैं | इसका उपयोग करने पर counting अपने अपने आती रहेती हैं जैसे जैसे हम Enter बटन दबाते रहते हैं |

Border :- इस Command का उपयोग करके हम सिलेक्ट किये हुए Text पर अलग अलग प्रकार के Border लगा सकते हैं जैसे Top Border, Bottom Border, Left Border, Right Border, All Border, No Border, Inside Border, Outside Border.

Styles

Home Tab के Styles Group में अलग अलग प्रकार के styles दिए होते हैं जिनका प्रयोग करके हम पुरे Paragraph का style बदल सकते हैं जैसे हमारा सभी का लिखने का style अलग अलग होता हैं उसी प्रकार से Styles Group में भी अलग अलग styles दिए होते हे जैसे Normal Style, Formal Style, Heading Style.

Editing

Home Tab के Editing Group में Find और Replace Commands होती हैं | Find Command का उपयोग पुरे Paragraph में से किसी विशेष Text को ढूढने के लिए किया जाता हैं | Find की Shortcut Command CTRL+F होती हैं | Replace Command का प्रयोग Find किये हुए text को kisi दुसरे Text के साथ बदलने के लिए किया जाता हैं | Replace की Shortcut Command CTRL+H होती हैं |

इस पोस्ट में हमने आपको MS Word के Home Tab और उसके Group के बारे में विस्तार से बताया हैं | हमें उम्मीद हैं की आप इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आसानी से Home Tab और उसके Group को इस्तेमाल कर पाओगे |
 
यह भी पढ़े  :-
  1. Do You know : Best Player of 2021?
  2.  वॉटरमार्क का उपयोग क्यूँ किया जाता हैं जानने  के लिए हमारी ये वाली पोस्ट को पढ़े |
  3. 10 Uses of Internet in Hindi and English 
  4. Best Questions Related to Spreadsheet