Watermark ke Fayde, watermark, Picture Watermark, Text Watermark, Custom Watermark


वॉटरमार्क का उपयोग किसी डॉक्यूमेंट की पृष्टभूमि में इमेज या फिर टेक्स्ट लगाने के लिए किया जाता हैं |



वॉटरमार्क का उद्देश्य क्या हैं ?

एक वॉटरमार्क कोई टेक्स्ट या इमेज हो सकता हैं जो किसी डॉक्यूमेंट की पृष्टभूमि में लगाया जाता हैं | हम डॉक्यूमेंट की पृष्टभूमि में कंपनी का नाम, डिपार्टमेंट का नाम, LOGO, या फिर कोई भी इमेज लगा सकते हैं | वॉटरमार्क का उपयोग इस लिए किया जाता हैं क्योंकि यह रीडर्स को उसकी ओव्नेरशिप के बारे में बताता हैं | वॉटरमार्क का उपयोग टेक्स्ट या इमेज के रूप में किया जाता हैं |


वॉटरमार्क का उपयोग करने के क्या फायदे होते हैं |

  1.    कॉपीराइट
  2.  मुफ्त एडवरटाइजिंग
  3. यह हमारे डॉक्यूमेंट को चोरी से बचाता हैं |


वॉटरमार्क में कौन कौन सी जानकारी शामिल कर सकते हैं |

  1.           नाम
  2.       ईमेल एड्रेस
  3.       लोगो
  4.       दिनांक
  5.       समय
  6.       किसी भी प्रकार की फोटो
  7.       कॉपीराइट सिंबल


डॉक्यूमेंट में वॉटरमार्क का उपयोग कैसे किया जाता हैं |

  1.  सबसे पहले किसी भी डॉक्यूमेंट को ओपन करे |
  2.  पेज लेआउट टैब के पेज बैकग्राउंड ग्रुप में जाकर वॉटरमार्क आप्शन पर क्लिक करे |
  3.  कुछ CONFIDENTIAL वॉटरमार्क दिखाई देगे | आप उनमे से किस भी वॉटरमार्क को सिलेक्ट करके उपयोग कर सकते हो या फिर CUSTOM वॉटरमार्क पर क्लिक करके अपनी इच्छा अनुसार वॉटरमार्क लगा सकते हो | 
  4.  कस्टम वॉटरमार्क को सिलेक्ट करने के बाद एक PRINTED WATERMARK के नाम का डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा |                                                      
    Printed Watermark, No Watermark, Picture Watermark, Text Watermark
  5.   उसमे हमें 3 अलग अलग प्रकार के वॉटरमार्क दिखाई देंगे जैसे NO WATERMARK, PICTURE WATERMARK, TEXT WATERMARK |
  6.  डॉक्यूमेंट की पृष्टभूमि में पिक्चर लगाने के लिए पिक्चर वॉटरमार्क आप्शन को सिलेक्ट करके किस भी एक पिक्चर को चुने |
  7.   टेक्स्ट वॉटरमार्क लगाने के लिए टेक्स्ट वॉटरमार्क आप्शन को सिलेक्ट करके उसमे टेक्स्ट टाइप करे जो आप डॉक्यूमेंट की पृष्टभूमि में लगाना चाहते हो |
  8.   इस तरह से हम टेक्स्ट या इमेज को डॉक्यूमेंट की पृष्टभूमि में वॉटरमार्क के रूप में लगा सकते हैं |

 अगर आपको मेरे द्वारा लिखी हुई पोस्ट वॉटरमार्क का उपयोग क्यूँ किया जाता हैं  से कुछ जानकरी मिली हैं तो अपने comment जरुर दे |